देवरिया, 12 मई (हि.स.)। राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने बुधवार को रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली। टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी और मास्क लगाने का पालन करें। आंशिक कोरोना कर्फ्यू में घर पर ही रहें। उन्होंने कहा कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन रामबाण है। इसके लगने के बाद हम सुरक्षित हो सकते हैं। श्री निषाद ने कहा कि देश की सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। योगी सरकार ने होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था और बेहतर करने पर जोर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/विद्या कान्त




