back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवरिया : रुद्रपुर में अमेरिकी तकनीकी से बंधों का निर्माण – जयप्रकाश निषाद

देवरिया, 04 जून (हि.स.)। रुद्रपुर क्षेत्र में गोर्रा और राप्ती नदी पर हो रहे बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण आज राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने अधिकारियों के साथ किया। उत्तर प्रदेश में पहला अमेरिकन तकनीकी से हो रहे कार्य का निरीक्षण करते समय आवश्यक निर्देश अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। राज्य मंत्री ने यहां समरवेल से द्वाबा के बरसात के पानी की निकासी के लिए हो रहे सौ करोड़ की लागत से कार्यो की प्रगति का भी निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिकारियों से कहा कि उनकी और सरकार की प्राथमिकता है जनपद को बाढ़ से बचाना। तटबंधों की सुरक्षा ठीक से हो उसके लिये राज्य मंत्री ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों के पेंच भी कसे और कहा कि तटबंधों की सुरक्षा में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कटानरोधी कार्यों को शीघ्र पूरा करने और ठोकरों को और मजबूत करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बंधे पर हो रहे एक-एक कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि अगर कही बैकरोलिंग से कटान की सम्भावना हो तो उसे रोकने का कार्य शीघ्र करा दे। बंधों के बिलों को भी तत्काल भरवा देने का निर्देश भी दिया। राज्य मंत्री के मीडिया प्रमुख भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने बताया कि देश में तीन जगहों पर तथा उत्तर प्रदेश में एक जगह रुद्रपुर में अमेरिकी तकनीकी से बंधों के निर्माण तथा द्वाबा क्षेत्र के बरसात के जल को समरवेल से निकालने का काम तेजी से हो रहा है। जो समय से पूरा हो जाने पर रूद्रपुर क्षेत्र की जनता को बाढ़ और बरसात के पानी से अब सामना नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख जटा शंकर द्विवेदी, एक्सईएन बाढ़ खण्ड, उषा पासवान, जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵