back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदेश के आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों में डीएल आवेदकों की तारीखें 15 मई तक रद्द

लखनऊ, 28 अप्रैल (हि.स.)। परिवहन विभाग ने लखनऊ सहित प्रदेश भर के आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में सभी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) आवेदकों की तारीखें 03 से 15 मई तक रद्द कर दी हैं। इसके पहले कोरोना संक्रमण की वजह से 23 अप्रैल से 02 मई तक डीएल आवेदकों की तारीखें रद्द कर दी गई थीं। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि सभी तरह के डीएल आवेदकों की तारीखें प्रदेश भर के आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में 03 से 15 मई तक रद्द कर दी गई हैं। 23 अप्रैल से 02 मई के बीच रद्द की गई डीएल आवेदकों की तिथि को 15 मई के बाद नई तारीखें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 03 से 15 मई के बीच रद्द की गई डीएल आवेदकों की तारीखों को अब 01 जून के बाद नई तारीखें मिलेंगी। इस दौरान लर्निंग, स्थायी लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदकों को डीएल के लिए नई तारीखों का इंतजार करना पड़ेगा। सभी तरह के डीएल आवेदकों को नई तारीखों की सूचना मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएंगी। कोविड से मौत होने वाले रोडवेज कर्मियों को आर्थिक मदद देने की तैयारी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के जिन सेवारत कर्मियों की कोविड से अचानक मृत्यु हो गई है, उनके परिजनों को सहायता राशि दिए जाने की तैयारी की जा रही है। परिवहन निगम प्रशासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर कोविड-19 से होने वाली मौतों का ब्योरा मांगा है। इनमें कर्मचारी और अधिकारी दोनों शामिल हैं। छह बिंदुओं पर मांगी गई सूचना परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) डीवी सिंह ने बताया कि जिन रोडवेज कर्मियों और अधिकारियों की मौत अचानक कोरोना संक्रमण से हो गई है। उनकी सूचना प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों से छह बिंदुओं पर मांगी गई है। परिवहन निगम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम, पद नाम, डिपो का नाम, मृत्यु की तारीख, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बीमारी का कारण और कोविड 19 पॉजिटिव की रिपोर्ट भेजनी होगी। साथ में यह भी बताना होगा कि मृत रोडवेज कर्मी और उसके परिजनों को किसी तरह की तय राशि का भुगतान हुआ है या नहीं। सभी जानकारियां हफ्ते भर में परिवहन निगम मुख्यालय को उपलब्ध करानी होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵