back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़, कालिंजर के नीलकंठेश्वर मंदिर में भी भक्तों का तांता

बांदा, 11 मार्च (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ पड़ी। दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पुरोहित ओम नमः शिवाय और महामृत्युंजय का जप करते रहे।इधर शहर के कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी चलते रहे। महाशिवरात्रि पर्व पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा था। सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था।बांबेश्वर पर्वत में 25 फिट गुफा के अंदर विराजमान शिवलिंग की पूजा-अर्चना के लिए तड़के से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ भीड़ भी बढ़ती गई। ‘बम-बम भोले और हर-हर महादेव’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। गुफा के अंदर विराजमान शिवलिंग के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े भक्तों से मंदिर परिसर खचाखच रहा। दुग्ध व जलाभिषेक के बाद शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल चढ़ाए। सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ने से मंदिर के आसपास मेला सा नजारा रहा। पुरोहित बांबेश्वर मंदिर में यजमानों के शुभ कार्यों के लिए महामंत्र व मृत्युंजय जप करते रहे। शहर के कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन भंडारा के कार्यक्रम चलते रहे। कहीं शिव बारात निकली तो कही ठंडाई का लोग लुफ्त उठाते रहे। उधर, कालिंजर में नीलकंठेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। मेला लगा रहा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश से श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजन किया। अतर्रा कस्बे में गौराबाबा धाम सहित क्षेत्र में स्थित तमाम शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आराधना की। कीर्तन मंडलियों ने भजन व फाग गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमासिन के यमरेहीनाथ शिव मंदिर भक्तों से खचाखच रहा। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵