back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मांतरण मामला : प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया केस, आरोपितों से करेगी पूंछताछ

लखनऊ, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में एक हजार से अधिक हुए धर्मांतरण के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केस दर्ज किया है। एटीएस द्वारा जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली निवासी मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी और मोहम्मद उमर गौतम को विदेशों से फंडिंग होने के सबूत मिले हैं। एटीएस की रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपितों से अब ईडी की टीम भी पूंछताछ कर सकती है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को यह बताया कि धर्मांतरण के प्रकरण में दोनों को विदेशों से फंडिंग किए जाने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। कहा कि हवाला के जरिए पैसा आ रहा था और विदेशी खाते का ट्रांजैक्शन सामने आया है। एक खाता भी कनफर्म हो गया है, जिसमें विदेशों से रकम आती थी। उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग कहां-कहां से हुई? हवाला के जरिए किन-किन खातों से या कैसे-कैसे पैसा पहुंचा है? इन सब की जांच की जा रही है। श्री अवस्थी ने यह भी कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण के इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गम्भीर हैं और जांच एजेंसियों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर इस मामले की जांच एटीएस व एसटीएफ कर रही है। इसमें ईडी के साथ ही सुरक्षा जांच एजेंसियों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक नम्बर भी जारी किया गया है। साथ ही ईमेल से भी इनपुट मांगा जा रहा है। सभी इनपुट मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में फरार आरोपी अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार, अवैध क्लबों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड मामले में पुलिस ने फरार आरोपी अजय गुप्ता को...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵