back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवंगत कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : स्वतंत्र देव

कोरोना काल में विपक्षी दल सिर्फ अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करते रहे वाराणसी, 13 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना काल में दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं को याद कर कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनमोल एवं भाजपा परिवार का अभिन्न अंग है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कोरोना काल में दिवंगत हुए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पूरे देश में भयावह संकट बन कर आयी। जिसके कारण देश में विकट स्थिति उत्पन्न हुई। जिसका दुखद परिणाम ये हुआ कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। इस संकट की घड़ी में पार्टी ने निर्णय लिया कि समाज के ऐसे दिवंगत लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मंत्री, सांसद, विधायक उनके घर जाएंगें और उनके परिजनों से अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कोरोना काल में किये गये कार्यो की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में खुद संक्रमित होने के बावजूद चौबीस घंटे सातों दिन परिश्रम की पराकाष्ठा दिखाते हुए प्रदेश की 24 करोड जनता की सेवा की। प्रदेश के सभी जिलो में स्वयं जाकर लोगों से मिले। उनकीं दिक्कतों को जाना और उनको दूर किया। प्रत्येक जिले में पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां आदि उपलब्ध करवाई जिसका परिणाम है कि अल्प समय में कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया। इस मामले में सरकार को घेर रहे विपक्षी दलों को निशाने पर लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के समय ये दल सिर्फ अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करते रहे। जिसके कारण समस्या और बढ़ गयी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता एवं मार्ग दर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के मजबूत प्रबंधन से अल्प समय में कोरोना पर नियंत्रण पाकर एक मिसाल कायम की। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखी जीतने पर जोर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को गंभीरता से लें। संगठन और जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयास से निश्चित रूप से नतीजे अच्छे आएंगे। पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र के आवास पर पहुंचे। पंडित जी से मिलकर उनकी धर्मपत्नी व बड़ी पुत्री के निधन पर शोक जताने के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता स्व.शिवशंकर राजभर के घर भी गये। यहां उन्होंने राजभर की पत्नी से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिव शंकर राजभर के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने राजभर के दोनों पुत्रों को एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। और अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी भी समय हमारे मोबाइल पर फोन करके हमें बताना। इस दौरान काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रवीण सिंह गौतम, मिलन मौर्या, विक्रम पटेल आदि भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵