back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर और भदोही के नोडल अफसर नियुक्त हुए आयुक्त योगेश्वर राम

मीरजापुर, 17 मई (हि.स.)। शासन ने कोविड से निपटने के लिए विंध्याचल मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र को मीरजापुर के साथ ही भदोही जिले का नोडल अफसर नियुक्त किया है। वहीं वरिष्ठ आईएएस अफसर मो. मुस्तफा को सोनभद्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित कोविड मरीजों के इलाज, ऑक्सीजन, दवा आदि की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं करेगें। हालांकि विंध्याचल मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र नोडल अफसर नियुक्त किए जाने से पूर्व ही तीनों जिलों में कोविड के मरीजों के लिए ऑक्सीजन व इलाज आदि की व्यवस्था में जुटे हुए थे। यहीं वजह रही कि मंडल के तीनों जिलों में ऑक्सीजन के अभाव में अभी तक किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। इसके अलावा कोविड के होम आइसोलेट मरीजों के घर दवा पहुंचाने के लिए अफसरों की ड्यूटी लगायी गई है। वहीं शासन ने रविवार को नगर मजिस्ट्रेट को कोविड मरीजों के ऑक्सीजन वितरण पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह होम आइसोलेट मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर ऑक्सीजन मुहैया कराएगें। इसके अलावा जसोवर पहाड़ी स्थित काव्या ऑक्सीजन प्लांट पर भी नजर रखेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सचिव जी’ का मिर्जापुर में एंट्री धमाका! अली फज़ल के साथ शूटिंग में दिखे जितेन्द्र कुमार

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। एक ओर जहां 'मिर्जापुर' का नाम सुनते ही आंखों के सामने खून, बदला और सत्ता की लड़ाई घूमने लगती है,...
spot_img

Latest Stories

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵