cmo-claims-corona-positives-decrease-in-number-on-third-day
cmo-claims-corona-positives-decrease-in-number-on-third-day

सीएमओ का  दावा: तीसरे दिन भी कोरोना पाॅजिटिव की तादाद में आई कमी

चित्रकूट,11 मई (हि.स.)। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद कुमार यादव ने दावा किया कि तीसरे दिन भी कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की तादाद में खासी कमी आई है। मंगलवार को सीएमओ डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को 30, सोमवार को 54 व आज मंगलवार को 31 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की तादाद में कमी आ रही है। उनका दावा है कि धीरे-धीरे कोरोना पाॅजिटिव मरीज कम होते जा रहे हैं। ये महज दावा है या शासन के निर्देश है कि मरीजों की तादाद में कमी दिखाई जा रही है, ताकि सरकार की नजर में आंकड़ेबाजी का खेल जारी रहे। उन्होंने बताया कि आज आरटीपीसीआर जांच में 393, एंटीजन जांच में 1087, आरटीपीसीआर से पाॅजिटिव केस सात, एंटी पाॅजिटिव केस 21, टूनाॅट से पाॅजिटिव केस तीन। कुल 31 पॉजिटिव केस मिले हैं। 184 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब 1024 पाॅजिटिव मरीज बचे हैं। होम आइसोलेशन के मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी कंट्रोल रुम में लगे कर्मचारी लगातार ले रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in