back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी ने 26 जनवरी से पहले प्रदेशवासियों को लिखा पत्र, मथुरा और संभल को लेकर कही बड़ी बात

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को पत्र में उत्तर प्रदेश के विकास, कृषि, उद्योग, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामाजिक सुधार की उपलब्धियों को साझा किया और 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का संदेश दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखा, जिसमें राज्य में हुए व्यापक बदलावों, विकास की दिशा और भविष्य के संकल्प साझा किए। ‘योगी की पाती’ शीर्षक से लिखे गए पत्र में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकालकर देश का विकास इंजन बनाने की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए विकास की नई राह पर अग्रसर हुआ है।

कृषि और उद्योग में अभूतपूर्व सुधार

सीएम योगी ने पत्र में कृषि क्षेत्र की भूमिका को देश की आद्य सुरक्षा की रीढ़ बताया। ‘बीन से बाजार तक’ की व्यवस्था और रिकॉर्ड डीबीटी भुगतान से अन्नदाताओं की आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। लेबर रिफॉर्म, डी-रेगुलेशन, एमएसएमई, कौशल विकास, स्टार्टअप और ओडीओपी जैसी योजनाओं से प्रदेश को लोकल से ग्लोबल की दिशा में अग्रसर करते हुए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित किया गया।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण और महिलाओं की भागीदारी

सीएम योगी ने पत्र में प्रदेश की प्रगति की कहानी बड़े गर्व के साथ साझा की है। महिलाओं की श्रमबल भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि ने समाज को नई ऊर्जा दी है। बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक मिलने वाली आर्थिक सहायता, निराश्रित महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगजन के लिए पेंशन, और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार से सेवाएं अब और भी सुलभ हुई हैं। जल, थल और नभ की मजबूत कनेक्टिविटी ने व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति दी है। अयोध्या-काशी-मथुरा से संभल तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा लिखी जा रही है। त्योहारों में स्वदेशी की चमक और स्थानीय प्रतिभा की झलक भी हर कदम पर दिखाई देती है। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ संख्या या नक्शे में नहीं, बल्कि अपने उत्साह, समृद्धि और संस्कृति की जीवंतता में भी चमक रहा है।

गरीबी उन्मूलन और विकास की दिशा

सीएम ने पत्र में बताया कि जीरो पॉवर्टी लक्ष्य के तहत 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को ‘बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू’, ‘रेवेन्यू डेफिसिट से रेवेन्यू सरप्लस’ और ‘उपद्रव से उत्सव’ की दिशा में अग्रसर किया है।

उत्तर प्रदेश दिवस की तैयारी

पत्र के अंत में सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों को सूचित किया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। यह दिन प्रदेश के विकास और संकल्पों की पुनः पुष्टि का अवसर है। उन्होंने सभी से संयुक्त प्रयासों की अपील की ताकि प्रदेश की प्रगति गतिशील बनी रहे और हर क्षेत्र में विकास की कहानी लिखी जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘ईरान के लिए इतना दर्द है तो वहीं चले जाओ…’ संभल के CO की चेतावनी पर भड़के कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में त्योहारों से पहले प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...