back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वस्थ व हमदर्द समाज की निशानी है नागरिक पुलिस सहभागिता: पुलिस आयुक्त

– कोविड काल में जरुरतमंदों की मदद करने का अवसर देगी पुलिस, करें नामांकन कानपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से लोग परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर समाजसेवियों में मदद का भाव है और लगातार पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर जरुरतमंदों के लिए कुछ करना चाहते है। इसको लेकर पुलिस ने आनलाइन नामांकन के लिए वेबसाइट जारी की है। ऐसे में जरुरतमंदों की तीव्र गति से मदद हो सकेगी। यह बातें पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कही। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कोविड की स्थिति जैसे-जैसे चुनौतीपूर्ण होती जा रही है तो वैसे ही अनेक समाज सेवी कानपुर पुलिस के अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि वे कैसे और किसकी मदद करें। यह एक स्वस्थ व हमदर्द समाज की निशानी है, जिससे नागरिक पुलिस सहभागिता को बल मिलेगा। कानपुर पुलिस ऐसे स्वंय सेवियों के नाम आमंत्रित करती है जो इस परीक्षा की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहते हैं। यदि आप अपना या अपनी संस्था का नामांकन करते हैं तो आपके नजदीक के थाने से आपका संपर्क कराया जाएगा और आपको जरुरतमंदों की सेवा का अवसर मिल सकता है। इसके लिए bit.ly/KanpurNagarPoliceCovidRahat इस वेबसाइट पर नामांकन कराना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

‘लोकल अपनाओ, राष्ट्र मजबूत बनाओ’, CM रेखा गुप्ता बोलीं- हर काम के लिए सरकार जिम्‍मेदार नही…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शिक्षकों से अपील की कि वे स्कूली बच्चों को केवल पढ़ाई...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵