चित्रकूट,06 मई (हि.स.)। सद्गुरु सेवा संघ ने संत रणछोरदास की प्रेरणा से लाॅकडाउन में प्रशासन के साथ मिलकर ग्रामीण अंचल में अन्नपूर्णा रसोई शुरु कर जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। गुरुवार को सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डाॅ. बीके जैन व कलेक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में डाॅ इलेश जैन ने प्रतिदिन एक हजार लोगों को भोजन के पैकेट बांटने शुरु कर दिये हैं। ग्रामीण अंचलों में अन्नपूर्णा रसोई से घर-घर जरूरतमन्दों को भोजन पहुंचा रहे हैं। आरोग्य वैन से चित्रकूट अंचल के गांवों में कोरोना के प्रति जागरूकता पैदाकर इलाज को दवायें एवं कोरोना गाइडलाइन पालन की सलाह दे रहे हैं। सद्गुरु सेवा संस्थान ने कोरोना मरीजों के इलाज को 15 बेड आक्सीजन व 25 बेड बिना आक्सीजन के सुलभ कराये हैं। तीस बेड होम आइसोलेशन के दिये हैं। जिनके पास होम आइसोलेशन की सुविधा घरों में नहीं है। वह सुविधा गरीबों को निःशुल्क है। किसी बेड का चार्ज नहीं लिया जा रहा है। निःशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। चित्रकूट के संतों को भी कोरोना इलाज की सुविधायें निःशुल्क दी जा रही हैं। जंगलों में रहने वाले संतों को सूखा राशन दिया जा रहा है। डाॅ. इलेश जैन ने बूथ कमेटी गठित कर सभी रोगों को कार्य सौंपे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को कोरोना महामारी से बचने में मदद मिल रही है। हिन्दुस्थान समाचार / रतन




