प्रयागराज, 23 मार्च (हि.स.)। शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों में जितेन्द्र कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिंह मंत्री, दीपक श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो.शमशुद्दीन, आशीष कुमार व गया प्रसाद उपाध्यक्ष, सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी, शिव प्रकाश, अमरनाथ एवं उदयनाथ सरस्वती संयुक्त मंत्री, दिग्विजय सिंह कोषाध्यक्ष, दयाराम, बसन्त सिंह, विष्णु कुमार, शशांक श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ल, राहुल पाण्डेय, आलोक उत्तम, राम सिंह सरोज व अखिलेश कुमार यादव ने शपथ लिया। अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने संघ की सार्थकता व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने निदेशालय को प्रयागराज में ही स्थापित रहने एवं विधायक निधि से निदेशालय प्रांगण व जिला कचेहरी में एक-एक महिला कक्ष का निर्माण कराने का जहां आश्वासन दिया। वहीं अनामिका चौधरी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए निदेशालय में महिला शौचालय के निर्माण का आश्वासन दिया। समारोह का संचालन डॉ. आभा मधुर ने किया। कार्यक्रम में विधायक लाल बहादुर, अनामिका चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी सहित उच्च शिक्षा, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा निदेशालय एवं लखनऊ के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त





