back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल माडल से उपेक्षित नहीं रहेगा बुन्देलखण्ड : अभिषेक द्विवेदी

चित्रकूट, 24 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के नगर कार्यालय में नवनियुक्त जिला प्रभारी अभिषेक द्विवेदी का आप पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। आप जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला ने कहा कि अभिषेक द्विवेदी के जिला प्रभारी बनने से प्रदेश व जिले में तालमेल से संगठन सुचारु ढंग से चलकर आप और मजबूत होगी। बुधवार को जिला प्रभारी अभिषेक द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि वे जिले से भली-भांति वाकिफ हैं। संगठन मजबूती को पूरी मेहनत से कार्य कर केजरीवाल माडल पूरे देश में आदर्श माडल है। 75 वर्षों से बुन्देलखण्ड उपेक्षित रहा है। आप पंचायत चुनाव में क्षेत्र के पिछडेपन का धब्बा दूर करेगी। सपा, बसपा के चंगुल से मुक्त होकर भाजपा के जुमलों से मुक्ति पाकर जनता आप की नीतियों का समर्थन करेगी। अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि देश की जनता ने आप को भलीभांति समझ लिया है। केजरीवाल सरकार सभी को समान भाव से काम के मौके देती है। सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित करती है। केजरीवाल माडल घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, कुबेर पाल, श्रीमती आशा सिंह, दिनेश पटेल, श्यामबाबू त्रिपाठी, नर्मदा प्रसाद यादव, लवलेश केशरवानी, मोहनलाल कुशवाहा, लवलेश प्रजापति, सुरेश सिंह, मनरखन सिंह आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है…’ जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान का जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से जिया शंकर और यूट्यूबर-अभिनेता अभिषेक मल्हान को लेकर सगाई और अफेयर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵