back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुंदेली लोक कथा पुस्तक का हुआ लोकार्पण, गिरिजा साहित्य 31 विभूतियों का सम्मान

झांसी, 15 मार्च (हि.स.)। शिक्षा साहित्य समाज के तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की माताजी श्रीमती गिरिजा कुमारी शर्मा द्वारा लिखित बुंदेली कहानियों का संग्रह बुंदेली लोक कथाएं पुस्तक का विमोचन एवं गिरिजा साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन यूथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान कार्यालय पं बिहारीलाल वशिष्ठ मार्ग पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाई कोर्ट खंड पीठ लखनऊ के सब रजिस्ट्रार एवं वरिष्ठ उपन्यासकार महेंद्र प्रताप अवस्थी भीष्म एवं खेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया भारत सरकार की वरिष्ठ लीगल एडवाइजर गीतांजलि शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती के राष्ट्रीय सह क्षेत्र प्रमुख नरेश चंद्र अग्रवाल, आकाशवाणी केंद्र छतरपुर के कार्यक्रम समन्वयक संतोष कुमार पटैरिया, प्रशांत मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ साहित्यकार डा. महेश पांडे बजरंग ने की। भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित किया, सरस्वती वंदना उषा पालीवाल ने प्रस्तुत की। अतिथियों ने बुंदेली लोक कथाएं पुस्तक का लोकार्पण कर 90 वर्षीय वयोवृद्ध साहित्यकार गिरिजा कुमारी शर्मा की प्रशंसा की। उक्त अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 31 विभूतियों को गिरिजा साहित्य सम्मान 2021 प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप अवस्थी महेंद्र भीष्म ने कहा कि बुंदेलखंड का साहित्य अत्यंत प्रेरणादायी व लोक भावनाओं से पूरी तरह भरा हुआ है। यहां के मुहावरे व लोकोक्तियां संपूर्ण भारत में प्रचलित हैं। यहां के साहित्य में पूरे भारत की संस्कृति का मिश्रण है। बुंदेली लोक कथाएं पुस्तक बुंदेली साहित्य की अमूल्य धरोहर बनेगी ऐसा मेरा विश्वास है। समारोह में अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा संयुक्त प्रदेश महामंत्री डा. महेश पांडे बजरंग द्वारा श्रीमती गिरिजा कुमारी शर्मा को वरिष्ठ कहानीकार सम्मान प्रदान किया गया। सत्यार्थ साहित्यकार संस्थान झांसी के अध्यक्ष श्याम शरण नायक सत्य के द्वारा गिरिजा शर्मा को साहित्य भूषण सम्मान एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र रेजा, राजेंद शर्मा एडवोकेट, भरत राय, गिरिजा शंकर राय द्वारा गिरिजा शर्मा को सामाजिक सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर अनिल पालीवाल, राजीव पालीवाल, कृष्ण गोपाल पालीवाल, दीप्ति वशिष्ठ, राकेश अमर्या, शिवांग, प्राजंल, देवांग सिद्धार्थ, प्रशांत आदि उपस्थित रहे। यह हुए सम्मानित समारोह में संजय राष्ट्रवादी, डा. रमेश बाबू बुंदेला, डा. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, संध्या निगम, शमीम शेख, सुधा पालीवाल, नलिनी पालीवाल, पवन गुप्ता, श्याम शरण नायक सत्य, डा निधि अग्रवाल, किशन सोनी, ओम प्रकाश द्विवेदी, तनुजा कुशवाहा, राकेश वीर कमल, वैष्णवी अवस्थी को गिरिजा साहित्य सम्मान 2021 प्रदान किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Ozempic इंडिया में लॉन्च, ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक एक ही इंजेक्शन करेगा कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में टाइप 2 डायबिटीज के लाखों मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है। डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵