back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाथापाई मामले में बीएसए कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलम्बित

हरदोई, 05 मार्च (हि.स.)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कार्यालय में अराजकता फैलाने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने कार्यालय में अनुशासनहीनता पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी नरेश यादव को निलम्बित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में गुरुवार को दोपहर बाद विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व एक युवक के बीच जमकर हाथापाई हुई। मारपीट को देखकर लोगों की कार्यालय परिसर में भीड़ जमा हो गई। आसपास के दुकानदार भी भागकर मौके पर पहुंचे। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करके शांत कराया। इस पूरे मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दी गई। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी को अब निलम्बित कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/अम्बरीष/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

BCCI दफ्तर में चोरी, सिक्योरिटी गार्ड ने चुराई IPL की लाखों की 261 जर्सियां, CCTV से हुआ खुलासा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम परिसर स्थित BCCI मुख्यालय से लाखों रुपये की IPL जर्सियों की चोरी का मामला...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵