back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि हम किसी सभा में बम से उड़ा देंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेशावर से व्हाट्सएप कॉल कर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें किसी सभा के दौरान बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी दी।

कॉल करने वाले ने खुद को अरमान अली बताया

जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अरमान अली बताया। उसने कहा कि विधायक को किसी कार्यक्रम या सभा में निशाना बनाया जाएगा। कॉल में यह भी कहा गया कि दिल्ली में हुई कार्रवाई का बदला लिया जाएगा और धमकी देने वाले ने देश के बड़े नेताओं को भी नहीं छोड़ने की बात कही।

यूट्यूबर पर हमले के मामले से जुड़ा विवाद

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने सलीम वास्तिक पर हुए हमले का भी जिक्र किया। उसने कहा कि सलीम पर हमला करने वाले लोगों को शहीद बताया गया और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई का बदला लिया जाएगा। कुछ दिन पहले लोनी इलाके में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार हमले में शामिल दो सगे भाइयों जीशान और गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर किया गया था। दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। 1 मार्च को जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया गया। 3 मार्च को गुलफाम भी पुलिस कार्रवाई में मारा गया। इसी घटना के बाद अब विधायक को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

पुलिस कमिश्नर को शिकायत देंगे विधायक

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिली है और कॉल में नंबर अरमान अली के नाम से दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देंगे, ताकि मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जा सके। नंदकिशोर गुर्जर लोनी विधानसभा सीट से भाजपा के नेता हैं। उन्होंने 2017 और 2022 में लगातार दो बार इस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वह अक्सर कट्टरपंथ और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...