back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akhilesh Yadav: किसानों की कई बीघा फसलें हुई खराब, भाजपा सरकार ने नहीं की मदद

नवाबगंज, उन्नाव जनपद में ग्राम पंचायत कढिउली के खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल खाक हो गई।

लखनऊ, एजेंसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान इन दिनों बुरी तरह से तबाही के दौर से गुजर रहा है। अभी पिछले महीनों बेमौसम बरसात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान से वह उबर नहीं पाया था कि खेत-खलिहान में अग्निकाण्ड से वह बर्बाद हो गया है। भाजपा सरकार इतनी संवेदनशून्य है कि उसने किसानों की विपत्ति में भी उनको कोई मदद नहीं दी। नष्ट फसलों का मुआवजा देने में पता नहीं क्यों सरकार किसानों के प्रति दुश्मनी दिखा रही है?

28 बीघा खेतों में लगी आग में 400 कुंतल गेहूं की फसल जल कर खाक

सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि अभी पिछले दिनों लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज और बख्शी का तालाब के गांवों में खेतों में खड़ी फसल खाक हो गई। मोहनलालगंज के भौदरी गनियार गांव में हाईटेंशन लाइन के तार टूट कर खेतों में गिर गए। करीब 28 बीघा खेतों में लगी आग में 400 कुंतल गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। इसमें कुछ ऐसे किसान भी है जिनके पास फसल जल जाने के बाद घर में खाने तक के लिए एक दाना भी नहीं बचा है। किसान बेचा लाल की बेटी की 15 मई को बारात आनी है। उसकी दो बीघा फसल जल गई। बख्शी का तालाब के दुर्जनपुर गांव में किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।

किसान हाड़तोड़ मेहनत कर गेहूं की फसलों को तैयार करता

नवाबगंज, उन्नाव जनपद में ग्राम पंचायत कढिउली के खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल खाक हो गई। बाराबंकी जनपद के दो थाना क्षेत्रों में अग्निकांड से भारी क्षति हुई। किसानों की गरीब आठ बीघा गेहूं की फसल आग से स्वाहा हो गई। सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान हाड़तोड़ मेहनत कर गेहूं की लहलहाती फसलों को तैयार करता है। परन्तु बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है। बिजली विभाग की अक्षम्य लापरवाही से हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिर रहे हैं।

किसानों को समय से उचित मुआवजा तत्काल दिया जाना चाहिए

दरअसल, भाजपा सरकार को किसानों की, गरीबों की, मुसीबतों से कभी कोई संवेदना नहीं रही है। किसानों की फसलें बिजली विभाग की लापरवाही और अग्निशमन दल की लेट लतीफे की वजह से खाक हुई है। इसके लिए सरकारी तंत्र दोशी है। किसानों को समय से उचित मुआवजा तत्काल दिया जाना चाहिए ताकि वे फिर से अपनी घर-गृहस्थी व्यवस्थित कर सकें। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही उसके प्रति लोगों में तीव्र आक्रोष व्याप्त है। नगर निकाय के चुनावों में जनता भाजपा को सख्त जवाब देगी। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी द्वारा दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵