back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा दायित्व एवं कर्तव्य : सिद्धार्थ नाथ

– जीवन और जीविका दोनों बचाने को सरकार कृत संकल्पित प्रयागराज, 28 मई (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आज के दौर में बहुत बड़ा दायित्व और कर्तव्य हो गया है। हर घर और परिवार सुरक्षित रहे, उसके लिए घर-घर जाकर जांच कराने एवं वैक्सीन टीकाकरण के लिए प्रेरित करें तथा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। शुक्रवार को यह बातें सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने राजापुर आवास पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बिजली, सड़क, पानी, सीवर की समस्याओं के साथ जीवन और जीविका को लेकर मंत्री को अवगत कराया। कहा कि वैश्विक महामारी में गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं तथा व्यापारी की आर्थिक स्थिति डांवाडोल है। लगातार लॉकडाउन की वजह से खाद्य एवं दवाइयों को छोड़कर हर सामग्री के बाजार बंद है। भाजपा पदाधिकारियों का कहना था कि पुलिस सभ्य एवं सम्मानित नागरिकों के साथ अपराधियों की तरह कार्यवाही न करे, बल्कि जागरूक करे। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम द्वारा व्याप्त समस्याओं, कार्यों के प्रति लापरवाही को जोरदार ढंग से रूबरू कराया। मंत्री श्री सिंह ने कहा जीवन और जीविका दोनों को बचाने के सरकार कृत संकल्पित है। सरकार लगातार समीक्षा कर हर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला कर रही है। श्रमिकों को तीन माह तक एक हजार और प्रत्येक गरीब परिवार को निशुल्क तीन महीने का राशन देना शुरू कर दिया। व्यापारियों के हितों का भी ख्याल है। कोरोना महामारी की चैन तोड़ने के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। इस अवसर पर बेनीगंज के पार्षद रोहित मालवीय, भाजपा वरिष्ठ नेता सुधाकर प्रसाद, भाजपा नेत्री आभा सिंह के पति के निधन तथा आरएसएस के पूर्व जिला संघचालक अधिवक्ता भूपेंद्र नाथ सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस मौके पर भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, राजू राय, पवन श्रीवास्तव, चंद्र भूषण सिंह पटेल, अजय राय, रामजी शुक्ला आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 Premiere में हाई-वोल्टेज ड्रामा, करण पटेल और सिद्धार्थ की गंदी लड़ाई, नया प्रोमों भी हुआ रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 फरवरी से शुरू हुए रियलिटी शो The 50 ने पहले ही एपिसोड में दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो की...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵