back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुंदेली लोकगीतों के जरिए कोविड टीकाकरण के प्रति किया जा रहा जागरूक

– लोक कलाविद डॉ.रामभजन के लिखे गीत गाकर टीकाकरण के प्रति किया जा रहा जागरूक – अभी बांदा जनपद में प्रयोग, गांव की गलियों में गाते हुए निकलती हैं आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता हमीरपुर, 18 मई (हि.स.)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बुंदेलखण्डी लोक विधाओं का सहारा लिया जा रहा है। सुप्रसिद्ध लोककलाविद डॉ.रामभजन सिंह (बिवांर) के लिखित लोकगीतों के माध्यम से बांदा जनपद में इसकी शुरुआत हुई है। चित्रकूट के समाजसेवी भी इन्हीं गीतों के जरिए अपने बीहड़ के इलाकों में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बांदा जनपद के मटौंध पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों में इस वक्त आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर बुलावे आंगनबाड़ी चला भैया कोरोना का टीका लगवावा, जैसे गीतों को गाते हुए घूम रही हैं। इस गीत को बिवांर निवासी सुप्रसिद्ध बुंदेलखण्ड लोककलाविद डॉ.रामभजन सिंह ने लिखा है। डॉ.सिंह ने बताया कि मटौंध पीएचसी के डॉ.देव सिंह के निवेदन पर उन्होंने इस गीत को लिखा। इस विधा के गीत बुंदेलखण्ड के ग्रामीण अंचलों में शादी-ब्याह के मौके पर गाए जाते हैं, जिन्हें लोककला की भाषा में गारी बोला जाता है। शुभ मौकों पर गाए जाने वाले इन्हीं गारी को उन्होंने आज मानवता को बचाने के लिए जारी मुहिम से जोड़ दिया है ताकि लोग कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक हों। डॉ.सिंह लंबे अरसे से बुंदेलखण्ड लोककला विधाओं के संरक्षण में लगे हैं। उन्होंने इन विधाओं पर शोध भी किया हुआ है। बिवांर में उन्होंने एक एकेडमी भी खोल रखी है, जहां बुंदेली लोककलाओं को संवारा और निखारा जाता है। उनके साथ कलाकारों की बाकायदा टीम है जो बुंदेलखण्ड की लोक कलाओं के संरक्षण के साथ-साथ जन समस्याओं से जुडे़ सरोकारों पर कार्य करती हैं। डॉ.सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से स्थितियां बदल गई हैं। लोगों को बगैर भीड़ लगाए इस महामारी से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इसीलिए उन्होंने गीत लिखने शुरू किए हैं। अभी उन्हें बांदा जनपद के मटौंध पीएचसी के डॉ.देव सिंह और चित्रकूट के समाजसेवी अभिमन्यु के लिए ही कुछ गीत लिखे हैं। आगे भी वह कोशिश करेंगे कि अपने गीतों के माध्यम से लोगों को महामारी से बचाव के प्रति जागरूक करते रहें। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵