– घायलों में दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती हमीरपुर, 04 मार्च (हि.स.)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया जिससे 12 लोग घायल हो गये। लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचायी। दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में दोपहर की नमाज के बाद एक व्यक्ति को दफनाने के लिये बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान जा रहे थे। जहां मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया जिससे कुछ लोग जान बचाकर भागे उन्हें मधुमक्खियों ने खदेड़ कर घायल किया। इसी बीच वहाँ से निकल रहे जानवरों में भगदड़ मच गई इस भगदड़ से अफरातफरी मच गई और लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिया। गंभीर घायलों में कमरुद्दीन 60 पुत्र मुस्तफा व कमर 65 पुत्र जलालुद्दीन इनके अलावा अन्य लोग मामूली घायल हुए जिन्होंने गांव में ही अपना उपचार करा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज




