back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बलरामपुर : दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत

बलरामपुर, 31 मई (हि.स.)। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनार गांव निवासी रामकुमार व कृष्ण कुमार एक ही मोटर साइकिल पर बैठकर तुलसीपुर जा रहे थे। उधर लौकहवा थाना महराजगंज निवासी राजेश अपनी मां मैना को मोटर साइकिल पर बैठाकर बलरामपुर की तरफ जा रहे थें बेलहा मोड़ के पास तेज रफ्तार दोनों मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामकुमार (18) और महिला मैना (42) को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश की हालत नाजुक देखकर बहराइच के रेफर कर दिया गया है। कृष्ण कुमार (16) का इलाज चल रहा है। देहात कोतवाली प्रभारी विद्यासागर वर्मा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर बाबा को लेकर खुलासा, पुणे में करोड़ों की प्रॉपर्टी समेत अकूत संपत्ति का मालिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद धर्मांतरण का गिरोह चला रहे जमालुद्दीन उर्फ...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵