back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बलिया : होने जा रही थी 36 साल के युवक से चौदह वर्षीया लड़की की शादी, प्रशासन ने रोका

बलिया, 17 मई (हि.स.)। यदि समय रहते प्रशासन ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो बलिया में चौदह वर्ष की किशोरी की शादी 36 साल के युवक से हो जाती। महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन व बाल कल्याण अधिकारी के संयुक्त प्रयास से इस बाल विवाह को रोक दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बताया कि सूचना मिली थी कि बांसडीह कचहरी निवासी चौदह वर्षीया एक लड़की की शादी पंदह ब्लाक के खड़सरा निवासी 36 वर्ष के एक लड़के से होने जा रही है। 23 मई को तिलक व 28 मई को शादी तय थी। जिसके लिए रस्में शुरू थीं। बताया कि बाल कल्याण समिति से प्राप्त सूचना के आधार पर महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन आ बाल कल्याण अधिकारी ने गोपनीय तरीके से योजना बनाकर बांसडीह कचहरी में हो रही चौदह वर्षीया बालिका के विवाह को रोका। महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह ने उनके गार्जियन उनकी माता व बालिका से बात करके बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत अगर कोई बाल विवाह करता है तो दोनों पक्ष, बराती, बैंड बाजा, पंडित व मौलवी आदि भी अपराधी होंगे। जिनको दो वर्ष का कठोर कारावास या एक लाख जुर्माना हो सकता है। लड़की की मां द्वारा लिखित में इनमें दिया गया कि भविष्य में बालिका की शादी 18 वर्ष से कम में नहीं होगी। बालिका की मां ने आगे शिक्षित करने की बात स्वीकार की। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵