back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या : रामनगरी में रौनक लौटी, मंदिरों में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

अयोध्या, 01 जून (हि.स.)। रामनगरी के सभी मंदिर मंगलवार से खुल गए हैं। ज्येष्ठ मास के पहले मगंलवार को हनुमानगढ़ी मन्दिर में भक्तों ने सुबह से ही दर्शन प्रारंभ कर दिया। इस दौरान मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने राम लला दरबार में पांच—पांच की संख्या में दर्शन किये। गौरतलब है कि नगर के सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। राम नगरी पिछले डेढ़ महीने से बंद थी। कोरोना के कारण रामनवमी के पहले ही मंदिरों के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कराए गए थे। इसके बाद करोना कर्फ्यू के दरमियान अयोध्या के सभी प्रमुख बाजार भी बंद हो गए थे। एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू में ढील दिए जाने के साथ राम नगरी की रौनक वापस आनी शुरू हुई है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह कोविड-19 की वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिससे सभी सुरक्षित रहे और उसके बाद दर्शन करने आए। भगवान दर्शन कर श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त की। अयोध्या के सभी प्रमुख बाजार भी बंद हो गए थे। जो एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू में ढील दिए जाने के साथ राम नगरी की रौनक वापस आनी शुरू हुई है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर में न हो भीड़ इसके लिए 5 लोगों को एक बार में दर्शन के लिए निर्देशित किया गया है। श्रद्धालु शारीरिक दूरी बनाते हुए रामलला के परिसर में जाएंगे और दर्शन करके बाहर निकल रहे हैं। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए ही श्रद्धालुओं को दर्शन मिल रहा है। अभी तक रामलला का दरबार श्रद्धालुओं के लिए बंद चल रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/ पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵