back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

औरैया के जिलाधिकारी सुनील वर्मा को मिला सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट

– वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से कोविड काल में बेहतर प्रबंधन पर हुए पुरस्कृत औरैया, 27 जून (हि.स.)। उप्र के औरैया जिले में कोरोना संक्रमण महामारी को प्रभावी तरीके से नियंत्रित कर जनहानि रोकने एवं बेहतर प्रबंधन के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को लंदन की संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने जिले के नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, कोरोना वारियर्स व संक्रमण से निपटने में मददगार बने सभी लोगों संस्थाओं को बधाई दी है। बता दें कि, जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे कठिन दौर में बेहतर प्रबंधन के जरिए महामारी को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। संक्रमण की चपेट में आए लोगों के लिए जिले में भरपूर ऑक्सीजन व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता ने जहां बड़ी संभावित जनहानि रोकी गई वहीं कोरोना की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया गया, बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर संक्रमण पर प्रभावी तरह से काबू पाया गया। इसके चलते जिले के कोविड-19 फैसिलिटी हॉस्पिटल में पिछले काफी समय से कोई मरीज भर्ती नहीं है। वहीं एक्टिव केस भी 20 से कम रह गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार बेहतर प्रबंधन एवं जनहित में कार्य करने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन द्वारा संस्था के यूरोप स्विट्जरलैंड के हेड विलियम जेजलर की तरफ से यह सम्मान जिलाधिकारी को संस्था के यूपी हेड मनोज कुमार द्वारा दिया गया। पहली बार यह सम्मान किसी जिलाधिकारी को दिया गया है। जिलाधिकारी ने संस्था के प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान औरैया की जनता कोरोना योद्धा डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा उद्यमियों व आम नागरिकों को समर्पित है। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

जीतते ही नहीं बन जाते विधायक, जानिए असली प्रक्रिया,रिटर्निंग ऑफिसर से सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन क्यों है जरूरी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अंतिम चरण में है, और जैसे-जैसे रुझान परिणाम में बदल रहे हैं, यह सवाल उठता...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵