नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Uttar Pradesh News: लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक कार्यक्रम के दौरान जूते से हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान मौर्य के समर्थकों ने आरोपी शख्स को पकड़ कर बुरी तरह धो डाला।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्यक्रम के दौरान हुआ जूते से हमला
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक द्वारा जूते से हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य यहां पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन पर जूते से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, जूता उनके लगा नहीं, वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद वकील के भेष में आए इस आरोपी शख्स की मौर्य के समर्थकों ने जमकर धुनाई कर दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स को अपने कब्जे में ले लिया है। उससे पूछताछ की जारी जा रही है।
मौर्य के बयानों ने किया दुखी
इस मामले में युवक ने खुलासा किया कि वो स्वामी प्रसाद मौर्य के हाल ही में दिए बयानों से बहुत दुखी था। आकाश सैनी नाम के इस युवक ने बताया कि वह पूजा-पाठ करने वाला व्यक्ति है। मौर्य के इस प्रकार के बयानों ने हमें बहुत दुखी किया है। इसलिए हमने विरोध जताया है। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान ये घटना हुई। पुलिस आरोपी शख्स को थाने ले गई है, जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।




