back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सस्ती लोकप्रियता के लिए अरविंद केजरीवाल ने भंग की गोपनीयता: योगी

लखनऊ, 23 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक को लाइव करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि बैठक की गोपनीयता को भंग कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी नाकामयाबियों को छिपाने के लिए दूसरों पर निराधार आरोप प्रत्यारोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। राजनीति का यह अभद्र और घटिया आचरण है। वहीं, ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को मई व जून माह के लिए प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के द्वारा भारत के 80 करोड़ लाभार्थी 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न से लाभान्वित होंगे। बतादें कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक को लाइव करने पर दिल्ली सरकार की किरकिरी हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने बीच बैठक में अपनी आपत्ति जाहिर की है। हालांकि दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सफाई में कहा गया है कि ‘हमें ऐसे कोई निर्देश नहीं मिले हैं कि हम मीटिंग को लाइव नहीं कर सकते हैं। यदि फिर भी इससे कोई समस्या आई हो तो हम इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।’ हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵