back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी अनीस एनकाउंटर में ढेर, दो अन्य गिरफ्तार

Ayodhya Encounter: सरयू एस्क्सप्रेस से सुलतानपुर से अयोध्या आ रही महिला सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपित अनीश को पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया।

अयोध्या, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। Ayodhya News: उत्तर प्रदेश सावन झूला मेला में ड्यूटी पर सरयू एस्क्सप्रेस से सुलतानपुर से अयोध्या आ रही महिला सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपित अनीश को पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया। दो अन्य आरोपित गिरफ्तार किए गए। इनके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम था।

अयोध्या पुलिस ने बताई वजह

अयोध्या पुलिस के मुताबिक, आरोपित अनीश महिला कांस्टेबल से ट्रेन में सफर के दौरान छेड़खानी कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने साथी आजाद और विशम्भर दयाल के साथ मिलकर उन्हें मारपीटकर मरणासन्न कर दिया। अगले स्टेशन पर जब ट्रेन धीमी हुई तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे। उनकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें लगी थीं।

मुख्य आरोपित अनीस एनकाउंटर में ढेर

एसटीएफ और पुलिस की टीम ने सयुंक्त कार्रवाई के दौरान थाना पूराकलंदर में मुख्य आरोपित अनीस को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दो बदमाश पकड़े गए हैं। एसएसपी राजकरन अय्यर, अनीश और आजाद हैदरगंज के दशलावन का रहने वाला था। तीसरा आरोपित विशम्भर दयाल सुलतानपुर का निवासी है। इन बदमाशों की पहचान करने के बाद पुलिस ने इनकी तस्वीरों को दिखाकर पीड़ित महिला से शिनाख्त करायी थी।

आरोपितों की सूचना मिलने के बाद जब इनायत नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनीश मारा गया और उसके दो साथी पकड़े गए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या में शंकराचार्य विवाद गरमाया, परमहंस आचार्य ने दी सख्त चेतावनी, बोले-‘CM योगी से माफी मांगें नहीं तो…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । शंकराचार्य विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत और संत समाज में बयानबाजी तेज हो गई है। जीएसटी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...