Train यात्रियों का अमृत काल! 35 रुपए में Amrit Bharat Train से यात्रा, इन लग्जरी सुविधाओं से सफर बनेगा शानदार

Amrit Bharat Train Inaugration:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या में छह अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
Amrit Bharat
Amrit Bharatscreengrab, twitter/Railmin

नई दिल्ली, रफ्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (30 दिसंबर को) अयोध्या में नई अमृत भारत ट्रेन एवं वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया। नई अमृत भारत ट्रेन के अंदर की फोटो वायरल हो रही हैं। देश की पहली अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की तर्ज पर डिजाइन यह देश की पहली पुल-पुश ट्रेन है। इसमें दो इंजन लगेंगे। दूसरा इंजन ट्रेन के आखिरी कोच बाद रहेगा। दोनों इंजन से ट्रेन को रफ्तार मिलेगी। आगे का इंजन ट्रेन खींचेगा और पीछे का इंजन धक्का देगा। ट्रेन 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में 22 कोच और 2 लोको-मोटिव

05558 अयोध्या धाम-दरभंगा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम से सुबह मनकापुर से 11.52 बजे, बस्ती से दोपहर 13.09 बजे, गोरखपुर से दोपहर 14.45 बजे, कप्तानगंज से दोपहर 15.32 बजे, बगहा से शाम 16.55 बजे, नरकटियागंज से शाम 17.47 बजे, रक्सौल से शाम 18.45 बजे, बैरगनिया से 19.47 बजे रवाना होगी। सीतामढ़ी से रात 20.35 बजे, जनकपुर रोड से रात 21.02 बजे तथा कमतौल से रात 21.32 बजे छूटकर रात 22.50 बजे दरभंगा पहुंचेंगी। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में LSLRD के 2, स्लीपर के 12 और जनरल के 8 कोचों सहित कुल 22 कोच और 2 लोको-मोटिव लगाये जायेंगे।

सुविधाओं का विशेष ध्यान

डिस्ट्रीब्युटेड पावर से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को पुल पुश टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। अमृत भारत (Amrit Bharat Train) नॉन एसी है। जबकि, वंदे भारत (Vande Bharat Train) पूरी तरह एसी ट्रेन है। ट्रेन के कोच पूरी तरह शीशे से कवर हैं। ट्रेन में दोनों ओर लगे इंजन को बेहतर किया गया है। चालक केबिन में एयर कंडीशन है, ताकि चालक को ट्रेन चलाने में समस्या नहीं हो। ट्रेन में कवच लगे हैं, जिससे दो ट्रेनों के टकराने की आशंका नहीं रहेगी। सुविधा के लिए अच्छी सीट और चार्जिंग पॉइंट है। जनरल कोच में भी ऊपर वाली सीट कुशन की है।

ट्रेन में ये भी व्यवस्था

ट्रेन में फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जर, फोल्डेबल बॉटल होल्डर, फोल्डेबल मिरर, सीसीटीवी कैमरा और मॉर्डन टॉयलेट्स आदि सुविधाएं हैं। वंदे भारत ट्रेन की पुश-पुल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।

यात्रियों को नहीं लगेंगे झटके, जल्द पकड़ेगी रफ्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार ट्रेन चलने के दौरान अमूमन धीरे और तेज होती रहती हैं। इससे कई बार झटके लगते हैं, जबकि पुल-पुश तकनीक में ट्रेन का एक्सीलरेशन अधिक होने से झटके नहीं लगते। ट्रेन जल्द रफ्तार भी पकड़ेगी, जिससे समय बचेगा। यह ट्रेन दिल्ली से कोलकाता तक जाती है तो दो घंटे का समय बचेगा। दो कोचों के बीच सेमी परमानेंट कपलर लगे हैं, जिससे ट्रेन चलने या रुकने पर झटका नहीं लगेगा। सेमी परमानेंट कपलर के माध्यम से ट्रेन के दो डिब्बे एक-दूसरे से परमानेंट जुड़े होते हैं, उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। पहले की ट्रेनों में सीबीसी कपलर लगे हुए हैं, जिससे ट्रेन के डिब्बों को अलग किया जा सकता है।

अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को लखनऊ के रास्ते अयोध्या से गुजेगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का टाइमटेबल जारी कर दिया है। वैसे, अयोध्या से आनंद विहार वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया जा सका। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दरभंगा से आनंद विहार तक चलने वाली ट्रेन नंबर 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे दरभंगा से चलेगी। रात 2.30 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव बाद ट्रेन खुलेगी। सुबह 5.05 बजे चारबाग स्टेशन पहुंच जाएगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन होकर दोपहर 12:35 बजे आनंद विहार पहुंचनी है।

वापसी में ट्रेन का टाइम-टेबल

वापसी में ट्रेन नंबर 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से दोपहर 3:10 बजे चलेगी और रात 10:10 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से खुलकर अयोध्या धाम पर रात 1:10 बजे और सुबह 11:50 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचनी है। दोनों तरफ से ट्रेन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर स्टेशनों पर भी रुकनी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in