back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अम्बेडकरनगर : ट्रक की टक्कर से टॉपटेन अपराधी आदिल की मौत

-अहिरौली थाना क्षेत्र में डड़वा गांव के निकट हुई दुर्घटना, पुलिस की आंख की किरकिरी बना हुआ था मो0 आदिल अम्बेडकरनगर, 15 अप्रैल (हि.स.)। लम्बे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने शातिर अपराधी मो. आदिल खान की अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आदिल लम्बे समय से जिले की पुलिस की आंख की किरकिरी बना हुआ था। वह अकबरपुर थाने का टॉपटेन अपराधी था। कुछ समय पूर्व ही आदिल पुलिस को चकमा देकर अकबरपुर थाने से फरार हो चुका था। इसके पूर्व वह दो बार न्यायिक अभिरक्षा से न्यायालय से भी फरार हो चुका है। पुलिस व आदिल के बीच हमेशा चूहे और बिल्ली का खेल चलता रहता था। घटना गुरुवार को अपराह्न लगभग दो बजे की है। मो0 आदिल आजमगढ़ जिले के नम्बर वाली हीरो कम्पनी की मोटर साइकिल से मिझौड़ा की तरफ से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग पर डड़वा गांव के निकट उसकी मिझौड़ा की तरफ जा रही ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे फिर भी सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां उसे अधिकृत रूप से मृत घोषित किया गया। सीएचसी में ही उसकी पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरमलूकपुर गांव निवासी टॉप टेन अपराधी आदिल के रूप में हुई। दुर्घटना में आदिल की मौत से जिले में आतंक का एक अध्याय समाप्त हो गया। अहिरौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक सहित फरार है, जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵