back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अम्बेडकरनगर : मतगणना केंद्र पर मची भगदड़, बैरीकेटिंग तोड़कर जाती भीड़

अम्बेडकर नगर, 02 मई (हि.स.)। नौ विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई है। जिला मुख्यालय पर अकबरपुर विकासखंड की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है, जहां सुबह से ही भारी अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह ही मतगणना केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त होती चली गई। हालात यह हो गए कि अंदर जाने के लिए लोगों ने कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए बनाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़कर मतगणना केंद्र की ओर भाग गये। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी भी एक न चली। मतगणना कक्षों में भी अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है ।कक्ष संख्या 11 में 10:00 बजे तक कुर्सी की व्यवस्था नहीं हो सकी थी और मतगणना कर्मी तख्त पर बैठे हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵