ambedkaranagar-anti-corruption-team-arrested-for-taking-bribe-action-taken-by-anti-corruption-team
ambedkaranagar-anti-corruption-team-arrested-for-taking-bribe-action-taken-by-anti-corruption-team

अम्बेडकरनगर : घूस लेती महिला लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

अम्बेडकरनगर, 22 मार्च (हि.स.)। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार थम नहीं पा रहा है। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को टाण्डा तहसील की महिला लेखपाल आंचल सिंह को उनके अस्थाई आवास से ही घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। घूस लेते लेखपाल के पकड़े जाने की खबर से तहसील में हड़कम्प मच गया। आंचल सिंह तहसील के दौलतपुर हाजलपट्टी क्षेत्र की लेखपाल हैं। उन्होंने टाण्डा के नेहरू नगर में स्थित अंकित भवन में अपना अस्थाई आवास बना रखा है। सूचना के मुताबिक, अयोध्या से आई टीम में महिला कर्मी भी शामिल थीं। लेखपाल को ले जाने के बाद पुलिस ने कमरे में ताला लगा दिया है। उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा लेखपाल को पकड़ा गया है। शेष जानकारी उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आ सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in