back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में आज निकलेगी भगवान शिव की अद्भुत बारात

-माता पार्वती के घर को सजाया जाएगा हिमालय की तरह -ओम नमः शिवाय संस्था करा रही अद्भुत विवाह कार्यक्रम, दिन भर चलेगा भंडारा लखनऊ, 13 मार्च (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में स्थित ओम नमः शिवाय आश्रम में रविवार को शिव विवाह का अद्भुत आयोजन होगा। इस दौरान आश्रम में दिन भर विशाल भंडारा भी चलेगा। आश्रम के पूज्य गुरुदेव ने बताया कि सुबह नौ बजे गोमती नगर विराट खंड चार से शिव बारात उठेगी और भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो गोमती नगर विस्तार के विज्ञान खण्ड चार में जयपाल खेड़ा स्थित ओम नमः शिवाय आश्रम में करीब 11 बजे पहुंचेगी और वहीं विवाह के सम्पूर्ण अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। स्वामी जी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न होगा। इसके लिए सभी वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी। महाराज जी ने बताया कि विवाह से पहले शनिवार को हल्दी और मेंहदी की रस्म भी पूरी की गई। आश्रम परिसर को माता पार्वती के पिता हिमालय के आवास की तरह सजाया गया है। महाराज जी ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान आश्रम में शिव की लीलाओं का जीवंत मंचन भी होगा। सभी कार्यक्रम आश्रम के स्वयंसेवक करेंगे। इसके अलावा इस अवसर पर भगवान शिव का गंगा जल, दूध, दही, शहद, शक्कर, सफेद फूल, धतूरा, मदार, गन्ने का रस, शमी और बेलपत्र से भव्य अभिषेक भी होगा। उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक से भोले बाबा अत्याधिक प्रसन्न होते हैं और इससे लोगों की सभी परेशानियां खत्म होती हैं व मनोकामनाएं शीध्र पूरी होती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵