back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलंकार अग्निहोत्री की नई राजनीतिक एंट्री, राम–कृष्ण के नाम पर आज होगा पार्टी का ऐलान

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज वृंदावन से अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। जिसका नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के संगम पर आधारित है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी का औपचारिक ऐलान करेंगे। जानकारी के अनुसार, पार्टी का नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से रखा गया है।

”पार्टी का उद्देश्य जनता के सामने पेश किया जाएगा”

अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि पार्टी बनाने का फैसला लंबे मंथन और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। आज वह सबसे पहले बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे, इसके बाद ही नई पार्टी का नाम और उद्देश्य जनता के सामने पेश किया जाएगा।

नए राजनीतिक दल की एंट्री

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह नया राजनीतिक दल भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाया गया है। उनका मानना है कि नई पार्टी से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और लोगों को अपने धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

शंकराचार्य विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया

अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज FIR पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोप केवल व्यक्तिगत हमला नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की छवि को धूमिल करने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि FIR दर्ज कराने वाले स्वयं कई आपराधिक मामलों में फंसे हुए हैं।

इस्तीफा देकर उठाया राजनीतिक कदम

अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी की नई गाइडलाइंस और प्रयागराज मेले में शंकराचार्य विवाद के चलते बरेली में एसडीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में रहे और अब अपने राजनीतिक कदम के साथ एक नई दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

सांस्कृतिक मुद्दों को अपनी राजनीति का केंद्र बनाएंगे

अगल कदम के तौर पर वृंदावन से पार्टी का औपचारिक ऐलान होने जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अग्निहोत्री धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों को अपनी राजनीति का केंद्र बनाएंगे।

राजनीतिक एजेंडे और समाजिक दृष्टिकोण की दिशा

अलंकार अग्निहोत्री की नई पार्टी का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था को मजबूत करना है। राम और कृष्ण के नामों के संगम पर आधारित पार्टी का यह ऐलान राजनीतिक जगत में नई हलचल पैदा कर सकता है। आज के ऐलान के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनके राजनीतिक एजेंडे और समाजिक दृष्टिकोण की दिशा क्या होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...