back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेट्रो रेल अथॉरिटी से निजी कम्पनी का जल कियोस्क लगाने को हुआ अनुबंध

लखनऊ, 26 फरवरी (हि.स.)। मेट्रो रेल अथॉरिटी से निजी कम्पनी डॉलर का नई दिल्ली और लखनऊ के मेट्रो स्टेशनों पर जल कियोस्क लगाने का अनुबंध हुआ। डॉलर कम्पनी की ओर से जल कियोस्क लगाने का कार्य फरवरी से मार्च तक होगा। डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी विनोद कुमार ने कहा कि कंपनी की डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सीएसआर शाखा डॉलर फाउंडेशन ने मेट्रो रेल अथॉरिटी (डीएमआरए) के साथ हाथ मिलाया है। डॉलर फाउंडेशन की इस मुहिम के तहत सबसे पहले देश की राजधानी नई दिल्ली के 22 मेट्रो स्टेशनों में जल कियोस्क स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद लखनऊ में जल कियोस्क की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इंस्टॉलेशन फरवरी 2021 से शुरू होगा और मार्च 2021 से यह काम करना शुरू कर देगा। मार्च में लखनऊ में जल कियोस्क पर काम शुरु हो सकता है। गर्मियों की शुरुआत हो गयी है और जल कियोस्क हजारों यात्रियों को रोजाना राहत देगा। उन्होंने कहा कि डॉलर फाउंडेशन ने कोलकाता के मेट्रो स्टेशनों में जल कियोस्क स्थापित करने से शुरुआत की। इसके बाद भुवनेश्वर के विभिन्न इलाकों में 15 वाटर हट स्थापित किये। कटक में 16 वाटर हट और पुरी में 14 वाटर हट लगाये गये। नई दिल्ली के बाद लखनऊ और तदोपरांत चेन्नई, जयपुर और नागपुर की ओर भी बढ़ने की योजना है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, लखनऊ मेट्रो और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट को हरी झंडी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मंगलवार को तीन अहम फैसले लिए गए 4 नए सेमीकंडक्टर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵