back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: अरविंद राजभर के माफी मांगने पर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, राजभर समाज का अपमान बताया

UP News: हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अरविंद राजभर ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सुभासपा पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर के दंडवत प्रणाम कर माफी मंगवाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के इस कदम को राजभर समाज का अपमान बताया है।

राजभर की भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई थी कहासुनी

दरअसल, मऊ की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कुछ कहासुनी हो गयी थी। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई थी। मामले को सुलझाने के लिए यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अरविंद राजभर और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच समझौता करते हुए घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर को दंडवत प्रणाम कराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मंगवाई थी। इसी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है और इसको राजभर समाज का अपमान बता डाला।

अखिलेश ने क्या ट्वीट किया?

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले की वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी माँगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है। भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा माँगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा। “

राजभर ने बताया विपक्ष की चाल

हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अरविंद राजभर ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने इस पूरे मामले पर विपक्ष को राजनीति करने का आरोप लगाया है। अरविंद राजभर ने कहा कि यह पूरा वीडियो गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। मैं वहां माफी नहीं मांग रहा था बल्कि मै सारे कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत तौर पर आशीर्वाद मांग रहा था। क्योंकि मैं अच्छी तरह से जानता हूं..मैं खुद भी कार्यकर्ता हूं और जब कार्यकर्ता चाहेगा तभी जीत सुनिश्चित हो पाएंगी। माफी मंगवाई गई.. ये सरासर निराधार है। उन्होंने कहा कि “मैं विपक्ष की बातों का खंडन करता हूं.. विपक्ष के पास अब कुछ बचा नहीं है। अभी तो ये शुरुआत है वो हमारे कार्यकर्ताओं को तोड़ने के लिए वो कोई भी चाल सकते है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵