back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुशीनगर में रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्त हुआ प्रशासन

कुशीनगर, 22 मई (हि.स.)। शासन ने कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए एचआर सीटी स्कैन की दरें निर्धारित कर दी है। यदि तय दर से अधिक लेने की शिकायत मिली तो कार्रवाई करने की चेतावनी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम पूर्ण बोरा ने दी है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जनसाधारण को सर्वसुलभ व बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सीटी स्कैन 16 स्लाइस तक दो हजार रुपये, 64 स्लाइस तक दो हजार 250 और 64 स्लाइस से अधिक के लिए दो हजार 500 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इसी धनराशि में पीपीई किट, सेनिटाइजेशन व अन्य खर्च भी शामिल है। यानी की कोविड मरीज से कोई अतिरिक्त शुल्क अलग से नहीं लिया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी निजी चिकित्सालयों, निजी चिकित्सकों व रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालकों से शासन के आदेश का शत प्रतिशत पालन करने के लिए चेताया है। उन्होंन कहा कि पालन न करने वालों पर एपेडिमिक डिजीज एक्ट 1897 व उप्र लोक स्वास्थ्य व महामारी अधिनियम 2020 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी है। वहीं, शिकायत दर्ज कराने के लिए 9454416384 पर करने संपर्क करने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल

Advertisementspot_img

Also Read:

SIR में बड़ा खेल! कुशीनगर में बीजेपी विधायक के भाई ग्राम प्रधान समेत 100 से ज्यादा लोगों के वोट कटे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुशीनगर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां मतदाता...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵