back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना की तीसरी लहर के मुकाबले को प्रशासन तैयारी में जुटा – जिलाधिकारी

-ग्राम स्तरीय लेखपाल, सेक्रेटरी गांव में और ब्लॉक स्तरीय एडीओ पंचायत और बीडीओ ब्लाक पर करेंगे निवास वाराणसी, 24 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले लिए प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्राम स्तरीय लेखपाल, सेक्रेटरी गांव में और ब्लाक स्तरीय एडीओ पंचायत और बीडीओ ब्लाक पर ही निवास करेंगे। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में शहर तथा गांव के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही एडीशनल पीएचसी भवनों की मरम्मत व रंगाई पुताई कराकर मैनपावर व आवश्यक उपकरण सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो जायेगी। कोरोना से बचाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अपने कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक भी की। उन्होंने बैठक में सभी स्वास्थ्य केंद्रों के मैन पावर/स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी कर्मियों का नाम, मोबाइल नम्बर, उनके उपलब्ध रहने का दिन व समय के विवरण की सूची स्वास्थ्य केंद्रों पर चस्पा कराया जायेगा। इसी प्रकार शहर के स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी सूची चस्पा करायी जायेगी। जो कर्मचारी जहां तैनात हैं उनकी स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों का इलाज वहीं किया जा सके। उनको गांव से शहर की तरफ भागना न पड़े। अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों को क्लस्टर में बांटा कोरोना से जंग में जिलाधिकारी ने नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों/स्वास्थ्य केन्द्रों को क्लस्टर में बांट कर हर क्लस्टर में आशा, ए.एन.एम, आंगनबाड़ी की वार्डवार/क्षेत्रवार तैनात करने को कहा है। कर्मियों के मोबाइल नंबर के साथ उन क्षेत्रों के लेखपाल, सचिव सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाये जाने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अन्य प्रकार के वार्ड/ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को चिन्हित कर समन्वय के साथ ड्यूटी लगाई जाय। उन्होंने क्लस्टरवार वार्डों/गांवों में मेडिकल किट का वितरण तथा पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन चेक करने लक्षण वाले एवं सम्भावित लोगों की सैम्पलिंग कराने सैम्पलिंग हेतु वाहन, लैब टेक्नीशियन के रोस्टर का निर्धारण किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया किन केंद्रों पर कौन कौन से आवश्यक उपकरणों की आवश्यकता है और कौन कौन से उपकरण उपलब्ध हैं इसकी जांच कराकर सूची तैयार करायें। निगरानी समिति में 10-10 लोगों की टीम का पुनर्गठन कर उनके फोन नम्बर प्राप्त करना तथा उन्हें पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि उपलब्ध कराते हुए उन्हें सभी कार्यों की ट्रेनिंग दिये जाने का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में नगर आयुक्त, एडीएम सिटी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम के मार्गदर्शन में पूरा कार्य कराया जायेगा। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम प्रशासन व मुख्य चिकित्साधिकारी की देखरेख में सभी तैयारियां ग्रामीण सीएचसी/पीएचसी में करायी जायेंगी। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा चार दिन का समय दिया गया है। बैठक में एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, सम्बंधित एडीएम, एसडीएम सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵