back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड काल में मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी पैड बांट रही है अदिति

– स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण के लिए लाभकारी बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी पैड झांसी, 27 मई (हि.स.)। जब कोविड की दूसरी लहर ने पैर फैलाया तब भोजन, उपचार, इलाज के लिए लोगों के हाथ तो बढ़े ही, इसी के साथ एक हाथ ऐसा भी बढ़ा जिसने महिलाओं में होने वाली एक आम प्रक्रिया के स्वच्छता पूर्ण प्रबंधन का कार्य किया। यह कार्य करने वाली है जनपद की निवासी अदिति राकेश। इनके द्वारा झांसी और ललितपुर में वो महिलाएं जो पैड नहीं खरीद सकती जैसे कि रोड साइड रहने वाली या किसी कन्स्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाली को लगभग 10 हजार पैड बांटे गये। पिछले दो साल से ही अदिति किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता और उसके वेस्ट मैनेजमेट के लिए जागरूक करने का कार्य कर रही हैं और दो साल पहले उन्होने कोन्फीडेयर नाम की कंपनी की शुरुआत की, जो बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी पैड बनाती भी है। जो स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण के लिए भी सहायक है। न सिर्फ इस साल बल्कि पिछले साल भी कोविड के समय अदिति की टीम ने ऐसे जगहों पर जाकर पैड मुहैया कराये, जहां बच्चियों के पास पैड उपलब्ध नहीं थे। अदिति बताती है कि पिछली साल हमने घर घर जाकर पैड बांटे थे, लेकिन कई जगह हमने यह देखा कि लोग पैड तो खरीद सकते है बस खरीदना नहीं चाहते, इसीलिए इस वर्ष हमने ऐसी जगहों को चयनित किया जहां वाकई महिलाएं और बच्चियां पैड खरीदने की हालत में नहीं है। अदिति न सिर्फ मुफ्त पैड बांटना बल्कि असहाय लोगों को पैड के वितरण जैसे कार्यों के लिए रोजगार देने का भी कार्य करती है, जो घरों में काम करने वाली महिलाओं का कोविड के चलते काम छूट गया है, अदिति ने उन्हें रोजगार भी दिया है। जरूरत के लिए यहां कर सकते है संपर्क यदि किसी जरूरतमन्द महिला को पैड की या रोजगार की जरूरत है तो वह इस नंबर 6307288063 पर संपर्क कर सकती हैं। माहवारी का प्रबंधन व निपटान माहवारी में सूती कपड़े के पैड का उपयोग सबसे अच्छा रहता है। अगर कपड़े का पैड नहीं है तो सूती मुलायम कपड़े को पैड की तरह मोड़कर उपयोग करना चाहिए। हर तीन से चार घंटे में पैड बदलना चाहिए। पैड बदलने के समय जननांग को पानी से धोकर सुखा ले। उपयोग किये हुए पैड को साबुन व ठंडे पानी से धोना चाहिए व् तेज धूप में सुखाना चाहिए। ऐसा करने से कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। सूख जाने के बाद पैड को एक साफ धुली कपड़े की थैली में मोड़कर रखें। माहवारी में उपयोग किये गए पैड या कपड़े को खुले में नहीं फेंकना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से उठाने वाले व्यक्ति में संक्रमण का खतरा हो सकता है। हमेशा पैड को पेपर या पुराने अखबार में लपेटकर फेंकना चाहिये या पैड को जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ भी सकते है। हर साल 28 मई को मनाया जाता है मासिक धर्म स्वच्छता दिवस इस दिवस को मनाने कि शुरुआत साल 2013 में वाश, जल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षा संस्था द्वारा की गई थी, पहली बार इसको साल 2014 में मनाया गया था। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एक ऐसे विश्व का निर्माण करना है जहां किसी भी समय महिला अपनी निजता, सुरक्षा एवं गरिमा के साथ, अपने मासिक धर्म को स्वास्थ्य तरीके से प्रबंधित कर सकती है। इस वर्ष की थीम श्मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता में कार्रवाई और निवेश बढ़ाने की जरूरत’ है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

स्टूडेंट पॉलिटिक्स में छाई अदिति मिश्रा, बनी JNUSU की नई प्रेसिडेंट, जानें उनका सियासी सफर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव (JNUSU) में लेफ्ट संगठनों ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵