एडीजी जोन कानपुर भानू भास्कर ने कानपुर देहात में मतदान स्थलों का निरीक्षण किया
कानपुर देहात, 26 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर जनपद पहुंचे। उन्होंने पोलिंग बूथों पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित रूप से समाधान करने के निर्देश दिए। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहा है। तीसरे चरण में होने वाले इस चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के अधिकारियों के साथ जोन के एडीजी भी ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे हैं। जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बन्नापुर, ब्लॉक मैंथा का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं उसरी ब्लॉक रसूलाबाद के बूथ संख्या 168, 169, 170, 171, 172 का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की कुशलता ली। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश/दीपक