back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवक की अस्पताल के छत से गिरकर मौत

मीरजापुर, 11 मई (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के चडेरू चौंकठा गांव निवासी पंकज यादव की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई । युवक अपने बड़े पिता का इलाज कराने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में गया था। मंगलवार को घर पर शव आते ही कोहराम मच गया। 28 वर्षीय पंकज यादव चार दिन पूर्व अपने बड़े पिता उमाशंकर यादव को खांसी-बुखार का इलाज कराने प्रयागराज जनपद के गडैला बबुरा ले जाकर अस्पताल में भर्ती किया था। अस्पताल की छत से वह किसी से फोन पर बात करते-करते नीचे हैंडपम्प के पास पर गिर गया, जिससे सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव चडेरू चौंकठा आए और शव का दाह संस्कार किया। मृतक थाना क्षेत्र के हरगढ़ में एक दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दीपक/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵