back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

8 ट्रेडर्स को क्षेत्रवार आवंटित किए गए नान कोविड हास्पिटल, उपलब्ध कराई जाएगी ऑक्सीजन

लखनऊ, 02 मई(हि. स.)। नान कोविड हास्पिटलो में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी कोविड-19 डॉ रोशन जैकब ने आज औषधि विभाग में रजिस्टर्ड 8 ट्रेडरों के साथ बैठक आहूत की गईं। बैठक में नान कोविड हास्पिटलो को सुचारू रूप से ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कार्ययोजना बनाई गईं। प्रस्तावित नान कोविड हास्पिटलो की लिस्ट और ट्रेडर्स की लिस्ट को जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया गया है। ट्रेडर्स को क्षेत्रवार नान कोविड हास्पिटल आवंटित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द हास्पिटलो को आवंटित करके ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई जा सके। कार्य योजना के अनुसार जनपद के 8 ट्रेडर्स को क्षेत्रवार नान कोविड हास्पिटल आवंटित कर दिए जाएंगे। यह 8 ट्रेडर्स आपके यहाँ आवंटित नान कोविड हास्पिटलो को ऑक्सीजन की उपलब्धता कराएंगे। डॉ0 रोशन जैकब ने कहा कि 8 ट्रेडर्स को प्लांट से निर्धारित कोटा जो कि प्रत्येक ट्रेडर को आवंटित हास्पिटलो की मांग के अनुसार तय किया जाएगा, प्लांट से उपलब्ध कराया जाएगा। ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से सभी ट्रेडर्स को अपने कोटे की ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए हास्पिटलो को सप्लाई किये गए ऑक्सीजन का डिलीवरी नोट दिखाना पड़ेगा। इसी प्रकार से हास्पिटलो को अपने ट्रेडर्स से ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए उनके यहाँ भर्ती ऑक्सीजन का उपयोग करने वालो के आधार कार्ड आदि विवरण उपलब्ध कराकर ऑक्सीजन की सप्लाई कराई जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि सभी ट्रेडर्स सही मांग और सही मांग पर सही सप्लाई करना सुनिश्चित कराए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या ओवर प्राइसिंग को बर्दाशत नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि संज्ञान में आता है कि किसी ट्रेडर के द्वारा ऑक्सीजन की कालाबाजारी की जा रही है तो उसका कांट्रेक्ट खत्म करते हुए एपेडेमिक एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में विशेष सचिव श्रम अरविंद सिंह चौहान, ऑक्सीजन ट्रेडर्स से जुड़े प्रमुख लोग व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...