back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव ड्यूटी में शिक्षकों की मौत पर मिले 50 लाख राशि व एक सदस्य को नौकरी : त्रिभुवन सिंह

कानपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी पर लगे शिक्षक जिनकी कोरोना से मौत हो गई, उसे लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने राज्य निर्वाचन आयोग से मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है। शिक्षक संघ ने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव में अनियमितता बरती जा रही है। जहां एक तरफ कोविड-19 जैसी महामारी पैर पसार रही है वही सरकारी कर्मचारियों, संविदा कर्मियों को मौत की आग में बिना किसी सुरक्षा के झोंका जा रहा है। बड़े दुख के साथ कहना है कि अब तक प्रशिक्षण एवं चुनाव कराने के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से तीन दर्जन से अधिक संविदा शिक्षक दम तोड़ चुके हैं। जिन्हें ना तो जिले के जिला अधिकारी के द्वारा ना विभाग के द्वारा उनके परिवार को मुआवजा दिया गया है। खेद है जहां कर्मचारी 25 साल सेवा देने के बाद भी यदि सरकार इतने जोखिम भरे दिनों में कार्य ले रही है। तो व्यक्ति के ना रहने पर उसके परिवार वालों के लिए भी सुरक्षा होनी चाहिए। परिवार वालों को मुआवजा मिलना चाहिए। हम कोविड-19 से मृत्यु को प्राप्त कर्मचारियों के परिवार वालों के लिए पचास लाख रुपये की एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग करता हूं। जहां एक तरफ सरकार शराब पीकर मरने वालों ने पांच लाख देती है। क्या सरकार इतने गंभीर मामले में उनके परिवार वालों को अनुकंपा राशि नहीं देनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵