back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

– जसराना, सिरसागंज और शिकोहाबाद से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू फिरोजाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। जसराना देहात में गुरूवार को अचानक बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने आधा दर्जन किसानों की 25 बीघा गेंहू की फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कस्बा जसराना निबासी जमालुद्दीन कुरैशी, नगला घनी निवासी शिवराज, विजयराज,रामपाल व धर्मपाल की कुल 25 बीघा गेंहू की फसल जसराना देहात के बम्बा के निकट खड़ी थी। खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही थी। गुरूवार को अचानक बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। खेतों में लगी आग की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह दौड़े दौड़े खेतो पर आए उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग नहीं बुझी। इसी दौरान ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना कर दी। सूचना मिलते ही जसराना, सिरसागंज और शिकोहाबाद की फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुच गई। करीब एक धंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया नहीं तो आग आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लेती। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵