back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉप-10 में 159 छात्र, टॉपरों में अकेले सीतापुर के 24 बच्चे

UP Board 2024 Toppers List : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ। इसमें टॉपरों में सीतापुरा का दबदबा दिखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने आज दोपहर 10वीं का रिजल्ट जारी किया। इसमें 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64% और छात्राओं का 93.34% रहा है। सीतापुर की प्राची निगम स्टेट टॉपर है। प्राची ने 600 में से 591 अंक हासिल किए हैं। फतेहपुर की दीपिका सोनकर सेकेंड और नव्या सिंह थर्ड टॉपर हैं। दीपिका को 590 अंक और नव्या सिंह को 588 अंक हासिल हुए हैं। बता दें टॉप-10 में 159 स्टूडेंट्स हैं। इनमें से 24 बच्चे सीतापुर के ही हैं। पिछले साल की तुलना में 0.23% कम बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। साल 2023 में 89.78% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इस साल 89.55% विद्यार्थी सफल हुए हैं।

वेबसाइट upmsp.edu.in और NIC की वेबसाइट

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, 29.47 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 1.84 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सिर्फ 17 दिनों में हुआ। पहला पेपर 22 फरवरी और आखिरी पेपर 9 मार्च को हुआ था। परीक्षा 8265 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। 311453 टीचरों ने ड्यूटी की थी। 16 मार्च से 30 मार्च तक कॉपियों की जांच की गई। सिर्फ 12 वर्किंग-डे में 1.76 करोड़ कॉपियों की जांच की गई।

हर विषय में कम-से-कम 33% मार्क्स जरूरी

एग्जाम में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम-से-कम 33% मार्क्स होना जरूरी है। किसी विषय में पासिंग मार्क्स से काम अंक आए हों तो स्टूडेंट उस सब्जेक्ट में फेल माना जाता है।फेल स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्जाम देना पड़ेगा। कोई स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी पास नहीं होता तो उसे अगले साल बोर्ड एग्जाम देना होगा।

SMS कर चेक करें रिजल्ट

मोबाइल के जरिए मैसेज भेजकर छात्र-छात्राएं रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें-up10 Roll Number और 56263 पर भेज दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

​​UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक करके जानें रिजल्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स और 12वीं में...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵