नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिल नाडु बोर्ड ने 2024 में आयोजित 11वीं कक्षा के रिजल्ट, आज मंगलवार 14 मई 2024, को घोषित कर दिए है। इस साल का रिजल्ट 91.17 प्रतिशत रहा है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in विजिट कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि पता होना जरूरी है। परीक्षा में 8.1 लाख से ज्यादा विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें से 7.4 लाख के करीब विद्यार्थी पास हुए हैं।
रिजल्ट में देखने को मिला उछाल
2023 की बात करें तो, उस साल कक्षा 11वीं का रिजल्ट 90.93 प्रतिशत था। जो कि बढ़कर इस साल 91.17 प्रतिशत पहुंच गया। यानि रिजल्ट में 0.24 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। वहीं 2022 में यह रिजल्ट 90.07 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
किस स्ट्रीम का कितना रहा रिजल्ट
साइंस 94.31 प्रतिशत
कॉमर्स 86.93 प्रतिशत
आर्ट्स 72.89 प्रतिशत
वोकेशनल 78.72 प्रतिशत
कितने स्कूलों का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत
राज्य के 1964 स्कूलों का 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया है। जिनमें से 241 सरकारी स्कूल हैं। वहीं मेजर सब्जेक्ट्स में पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो यहां भी अंक 90 प्रतिशत से ज्यादा ही है।
कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा और किसने मारी बाजी
11वीं कक्षा की परीक्षा में 8,11,172 विद्यार्थी बैठे, जिसमें से 7,39,539 विद्यार्थी पास हुए। जिसके बाद रिजल्ट 91.17% बना। वहीं लड़कियों की बात करें को परीक्षा में 4,26,821 लड़कियां बैठीं और 4,04,143 लड़ियां पास हुईं। तो वहीं 3,84,351 लड़के परीक्षा में बैठे और 3,35,396 लड़के पास हो पाए। जहां लड़को का रिजल्ट 87.26 प्रतिशत रहा, तो वहीं लड़कियों ने बाजी मारते हुए 94.69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कैसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in विजिट करें।
-इसके बाद ‘HSE(+1) Examination Results March 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगे गए अपने क्रेडेंशियल को भरें।
-इसके बाद आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा। चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




