back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने रैली निकाली, मास्क व पेंपलेट बांटे

जोधपुर 27 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय जोधपुर, नगर निगम दक्षिण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने आमजन को मास्क व पेंपलेट वितरित कर कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए जागरूक किया। महापौर दक्षिण वनिता सेठ और आयुक्त डॉ. अमित यादव ने इस रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सरदारपुरा बी रोड से होते हुए जालोरी गेट पर समाप्त हुई। इस दौरान रोवर्स-रेंजर ने रास्ते में लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस की पालना करने का संदेश दिया वहीं मास्क व पेम्पलेट भी वितरित किए गए। महापौर वनिता सेठ ने बताया कि वर्तमान में जन अनुसाशन पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि लोग जन अनुशासन पखवाड़े में पूर्ण अनुशासन दिखाए और राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना करे। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और स्थितियां बहुत ही गंभीर होती जा रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अपना कत्र्तव्य समझते हुए नो मास्क नो मूवमेंट को अपनाना चाहिये। उन्होंने कहा है कि जहां तक संभव हो घर से बाहर न निकले। अतिआवश्यक कार्य हो तो मास्क व सेनेटाइजर का यूज़ करे। स्थानीय संघ सचिव नारायणसिंह सांखला ने कहा कि आपातकाल परिस्थितियों में भी स्काउट व गाइड, रोवर रेंजर की भूमिका अग्रणीय रही है। इस दौरान स्काउट भंवरसिंह सांखला व महेन्द्र सैन, गाइडर मन्जू राठौड़, रोवर लक्ष्मणसिंह, मनोज जांगिड़, अमान वेलिम, दुर्गाराम, कौशिक सैन, देवराजसिंह, महेश पंवार, भरत प्रजापत, प्रितम चौधरी, कविता राजपुरोहित, दिव्या चांवला, मनीषा प्रजापत, सुजैन अली, प्रगति उदानी, निहिता चांवला, शिवानी, तरूणा, गायत्री, मौना लीलड़, डिम्पल बागेला, तनु चौहान, खुश्बू, जायेश्वर प्रजापत, सुनील, विक्की आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Winter Skin Care: ब्लैकहेड्स हटाएं और पाएं ग्लोइंग, क्लियर स्किन के लिए घर पर उपाय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम न केवल ठंड और कोहरे के लिए जाना जाता है, बल्कि यह त्वचा की देखभाल के लिहाज से...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵