back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षक संघ रेसटा की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल मीटिंग आयोजित

जोधपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षक संघ एलीमेंट्री सैकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) की प्रदेश कार्यसमिति व सभी जिलाध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सलावद ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वर्तमान में चल रही महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए संघ के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाएंगे जिसमें आमजन व कर्मचारियों को जागरूक करेंगे जिससे इस महामारी को अधिक फैलने से रोका जा सके। साथ ही वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों के कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है जिसमें सबसे पहले हम अपने परिजन, पड़ोसी व फिर आमजन के शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करेंगे। बैठक में संघ के प्रदेश मीडिया चेयरपर्सन धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने कहा कि संघ को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मजबूत करें व शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान करवाया जाए। साथ ही अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ा जाए। प्रदेश महामंत्री ऋषि पाकड़ ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा विभाग में डार्क जॉन समाप्त करते हुए टीएसपी एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत प्रबोधक एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने की प्रक्रिया शुरू करे। साथ ही वरिष्ठ अध्यापकों से तबादले हेतू आवेदन ले लिए इसलिए इनकी तबादला सूची जल्द जारी करने, अंतर मंडल तबादले पर वरिष्ठता का विलोपन नहीं करने एवं राज्य के सभी जिलों में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 के स्थाईकरण आदेश जारी करने, साथ ही राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों हिन्दी, अंग्रेजी के व्याख्याताओं के पद स्वीकृत किए जाए, डीपीसी समय पर करने, सरकार एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करे एवं दीपावली के शेष बोनस का भुगतान करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कला वर्ग के साथ विज्ञान संकाय खोले, मॉडल स्कूलों का समय अन्य विद्यालयों के समान करने, कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी करे, स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 में 700 पद बढ़ाए जाएं एवं पंचायत सहायकों को नियमित करने की मांग की गई। इस मौके पर चूरू जिलाध्यक्ष रामावतार पबरी, बीकानेर जिलाध्यक्ष नारायणसिंह कड़वासरा, टोंक जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, पाली जिलाध्यक्ष कमलेश जड़ावता, धौलपुर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, शिवचरण जोरवाल, सीकर जिलाध्यक्ष देवीसिंह मीणा, धुनिलाल, सिरोही से राजेन्द्र प्रसाद, भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र, झालावाड़ जिलाध्यक्ष मोहनलाल बासनवाल, बाड़मेर जिलाध्यक्ष बीएस गुरु, कार्यकारी जिलाध्यक्ष भावना मक्कड़ व हीना आदि मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

BCCI सचिव देवजीत सैकिया का खुलासा, दुबई में मोहसिन नकवी से हुई मुलाकात, एशिया कप ट्रॉफी पर हुई चर्चा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है कि उन्होंने दुबई में पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵