जयपुर, 19 फरवरी (हि. स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का आवास पर स्थित जनसंवाद केन्द्र पर गाडिय़ा लोहार परिवारों ने शुक्रवार को आत्मीय आभार प्रकट किया। डॉ. पूनियां ने प्रदेशभर से आए आमजन एवं भाजपा परिवार के लोगों से भेंट की। उल्लेखनीय है कि गाडिय़ा लोहार परिवार पिछले 30 वर्षों से अस्थाई रूप से आमेर समेत प्रदेशभर में रह रहे हैं, जिन्हें स्थाई रूप से बसाने के लिए यह मुद्दा डॉ. पूनियां ने विधानसभा के बजट सत्र में प्रमुखता से उठाया था, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार को प्रकरण में परीक्षण उपरांत इन परिवारों को पट्टे जारी करने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी प्रदान किए हंै। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप




