back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रचार सामग्री में उम्मीदवारों से इको फ्रेंडली पदार्थों का इस्तेमाल करने का आग्रह

जयपुर, 03 अप्रैल (हि. स.)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से चुनाव प्रचार के दौरान पॉलिथीन और प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग कर इको फ्रेंडली पदार्थों का इस्तेमाल करने की अपील की है। गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को देश भर की सिविल सोसाइटी, पर्यावरण संरक्षक, एनजीओ और आम नागरिकों से चुनाव प्रचार के दौरान बहुतायत मात्रा में प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य पर्यावरण को दूषित करने वाली सामग्रियों से प्रचार करने की शिकायत मिली है। गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक पॉलिथीन व अन्य सामग्रियां चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी पर्यावरण का नुकसान करती हैं। ऐसे में प्लास्टिक की बजाय जूट, कपड़ा व अन्य वस्तुओं का प्रयोग करेंगे तो पर्यावरण भी सुरक्षित रह सकेगा। गौरतलब है कि आयोग ने पश्चिम बंगाल, आसाम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए आम चुनाव के दौरान भी सभी उम्मीदवारों से प्रचार के दौरान लगने वाले बैनर, बंटिंग, होर्डिंग, पोस्टर और झंडों में प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल करने की अपील की थी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई याचिका, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵