back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने की जनसुनवाई, शोक सभाओं में शामिल हुए

जोधपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। जोधपुर संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री एवं सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने गुरुवार को अपने निवास पर जनसुनवाई में आमजन से मुलाकात की। इस दौरान अनेक लोगों ने अपने परिवाद प्रस्तुत किए। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत बुधवार को पाली संसदीय क्षेत्र में खेतासर व बुचकला से रात करीब दस बजे जोधपुर पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह जनसुनवाई की। अजीत कॉलोनी स्थित निवास पर मंत्री शेखावत ने करीब तीन घंटे से भी अधिक समय तक लोगों की समस्याओं को सुना और यथा संभव समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री शेखावत ने कहा कि जब भी अपने भाई बहनों से मिलने का यह अवसर मिलता है तो उनके बीच रहकर उनकी समस्याओं को जानना विशेष संतुष्टि देता है। सदैव प्रयास रहता है कि अपनी क्षमतानुसार इन समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निदान किया जाए। जन सुनवाई के बाद केन्द्रीय मंत्री सडक़ मार्ग से फलोदी के लिए रवाना हो गए। केन्द्रीय का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। उन्होंने फलोदी में छैलसिंह के पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया और अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। फलोदी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का आज देर रात तक सडक़ मार्ग से बाकानेर पहुंचने और फिर बीकानेर से रेलमार्ग से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले वे जोधपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश खण्डेलवाल के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त करने उनके रूप पाल रोड स्थित निवास पहुंचे। परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। इससे पहले बुधवार देर शाम केन्द्रीय मंत्री शेखावत एवंपत्नी नोनद कंवर बुचकला पहुंचे और पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के साले देवी सिंह के पुत्र पृथ्वी सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। शेखावत ओसियां विधानसभा क्षेत्र के डाबड़ी गांव भी गए और समाजसेवी उम्मेद सिंह डाबड़ी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मुझे तूफानों से जूझने की आदत, किसी असुरी शक्ति से…’, अपने ऊपर हुए हमले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अचानक उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था,...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...